Friday, September 4, 2026

यहां नशा मुक्ति केंद्र का खिड़की तोड़ 19 नशेड़ी फरार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र के कामलुवागाजा में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे 19 युवक केंद्र का ताला तोड़कर फरार हो गए यही नहीं जाने से पहले युवकों ने जमकर उत्पात मचाए जहां घरेलू गैस सिलेंडर से खिड़की तोड़ दिया घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है. केंद्र संचालक के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए फरार सभी लोगों की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि कमालुआगंजा क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्र चलाया जाता है जहां बहुत से नशे के आदि युवको का इलाज चल रहा था।

जहां देर रात युवको ने केंद्र में जमकर उत्पात मचाते हुए खिड़की तोड़ फरार हो गए. बताया जा रहा है कि नशा मुक्ति केंद्र में 39 लोग भर्ती हैं जहां 19 लोग फरार हो गए हैं फरार तीन लोगों में अपराधी प्रवृत्ति के भी शामिल हैं 19 लोगों के फरार होने के बाद पुलिस और संचालक में अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में मामला दर्ज कर फरार लोगों की तलाश कर रही. मुखानी थाना रमेश बोहरा का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है फरार लोगों की तलाश के लिए पुलिस की टीम रवाना की गई है. नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे सभी लोग नैनीताल जिले के साथ-साथ बाहरी जिलों के भी लोग शामिल हैं.

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.