Friday, September 4, 2026

यहां नदी में मानव अवशेष मिलने से मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,बाजपुर। केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरा काजी गांव में 2 दिन से गायब बताई जा रही एक महिला के शव अवशेष मिलने से गांव में हड़कंप मच गया वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के अन्य अंगों की खोजबीन की तो वही मानव अवशेषों में तीन इंसानों के और पैर मिले हैं जिसके बाद स्थानीय पुलिस द्वारा जानकारी आला अधिकारियों को देने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए मानव के अन्य अवशेषों की तलाश में पूरे क्षेत्र में सर्च वा खोजबीन अभियान चलाया हुआ है ।

फिलहाल वहां पड़े हुए कपड़ों से ग्रामीण परिजनों ने गायब महिला की पहचान की है पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि एक पैर मिला था बाद में सर्च अभियान के दौरान तीन पैर इंसानों के और मिले हैं। क्षेत्राधिकारी बाजपुर का कहना है पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है चार अलग-अलग टीमें इस मामले का खुलासा करने के लिए लगाई गई हैं और साथ ही फॉरेंसिक टीम एसओजी और अन्य टीमें भी मौके पर बुलाई गई हैं मामले की बेहद गंभीरता से जांच की जा रही है सर्च अभियान अभी जारी है शवों के अन्य अंग खोजने का प्रयास हम लोग कर रहे हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.