Friday, September 4, 2026

यहां नदी में दोस्तों के साथ मस्ती करने पहुंचे युवक की डूबने से हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ज्योलीकोट में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने आए  मोहित आर्य नाम के युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक 24 वर्ष का है और यह रुद्रपुर से अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। युवक की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कुछ युवक यहां नदी में नहाने के लिए आए थे और एक युवक उनमें से डूब कर मर गया। पिछले वर्ष भी यहां एक स्थानीय युवक की नदी में डूबने से मौत हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने यहां पर नो एंट्री का बोर्ड भी लगाया था। उसके बाद भी यहां युवक नदी में नहाने पहुंच रहे हैं। और एक बार फिर आज 24 वर्षीय युवक की यहां मौत हो गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.