Saturday, September 5, 2026

यहां नदी में डूबे बच्चे का शव हुआ बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले के डालनवाला क्षेत्र में शुक्रवार को नदी में बहे दो बालकों में से एक लापता बालक का शव शनिवार सुबह लगभग तेरह घंटे बाद घटलास्थल से लगभग पंद्रह किलोमीटर दूर बरामद किया गया, जबकि स्थानीय लोगों ने एक बालक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

एसडीआरएफ ने बताया कि कल डालनवाला क्षेत्र में दो बच्चे नदी में बह गए थे। जिसमें से एक बच्चे को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि दूसरा बच्चा इब्राहिम (06) पुत्र शमशाद अहमद, निवासी संजय कॉलोनी, इंदर रोड, डालनवाला, देहरादून, लापता हो गया था। जिसे आज एसडीआरएफ टीम ने सुबह फिर से बचाव अभियान चलाते हुए बच्चे के शव को फन्दोंवाला, दूधली नदी क्षेत्र से ढूंढ निकाला। जिसके उपरांत, शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.