Friday, September 4, 2026

यहां नदी में डूबने से युवक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग स्थित गौला नदी में दोस्त के साथ नहाने गए 30 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा नारायण नगर निवासी 30 वर्षीय संजय आर्य उर्फ संजू पुत्र चंदन लाल दोस्त के साथ रानीबाग स्थित गौला नदी ने नहाने गया था संजय पेंट करने का काम करता था रविवार को वह अपने दोस्त के साथ गौला नदी में नहाने चला गया शाम करीब 5:00 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर नहाते समय वह थोड़ी गहराई वाली जगह पर चला गया और डूब गया।

बताया जा रहा उसी दौरान पुलिस वहां नदी में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ मिशन मर्यादा के तहत कार्रवाई कर रही थी लोगों का शोर सुनकर काठगोदाम थाने के एसआई फिरोज आलम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को बेस अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में मौत की पुष्टि होने पर शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया। युवक की मौत से उसके मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस ने उसको बाहर निकालकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आज जिस जगह पर घटना हुई है वहां पर पानी भी कम है संभवत बताया जा रहा है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा होगा जिसके चलते डूबने से मौत हुई होगी हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया युवक के शव को मोर्चरी में भिजवा दिया गया है सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.