Saturday, September 5, 2026

यहां नदी में डूबने से महिला व बच्ची की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। शारदा घाट के समीप शारदा नदी में डूबने से एक महिला व एक बच्ची की मौत हो गई। दोनों शव बरामद हो गए हैं। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है।

शारदा नदी में महिला व बच्ची के डूबने की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद SDRF टीम व जल पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक महिला को नदी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद बालिका को भी बाहर निकाल लिया गया। जिन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा महिला और बालिका को मृत घोषित कर दिया गया। डूबने वाली महिला और बालिका की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिसके लिए लगातार पुलिस शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

वहीं घटना स्थल से अज्ञात बालिका की चप्पल और महिला का दुपट्टा बरामद हुआ है। एसएसआई बी एस बिष्ट ने बताया कि महिला तथा बालिका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना की सूचना सभी जनपद के थानों को प्रेषित कर दी गई है। महिला की उम्र 30 वर्ष व बालिका की सात होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.