Friday, September 4, 2026

यहां नदी में डूबने से बच्चे की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है हल्द्वानी के गौला नदी में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है, मृतक बच्चा राजपुरा क्षेत्र के 16 क्वार्टर धोबी घाट का रहने वाला है और वह अपने दोस्तों के साथ गौला नदी में नहाने के लिए गया था अचानक वह गौला नदी के बहाव में फस गया और देखते ही देखते वह पानी के अंदर डूब गया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी पुलिस ने बच्चे को नदी से निकाला और उसे बेस हॉस्पिटल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया राजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने बताया बच्चे की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है वही बच्चे की मौत से परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.