Saturday, September 5, 2026

यहां नदी में गिरा वाहन, 3 लोगों की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,विकासनगर।  हरिपुर कोटी मोटर मार्ग में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दमोग के पास एक ट्राला अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे टौंस नदी में जा गिरा।

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान वाहन में चार लोग सवार थे। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर घायल बताया जा रहा है। सूचना के बाद कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।एसडीआरएफ की टीम द्वारा शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है।

कालसी थानाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने बताया लोडर सौ मीटर नीचे नदी में पलट गया। जिसमें चार लोग सवार थे। जिसमें से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां से डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

मृतकों की पहचान कुंवर सिंह पुत्र भाग सिंह, रोहित व मनमोहन सिंह के रूप में हुई हैं। सभी नेरूवा, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। इस हादसे में वाहन चालक सुशील पुत्र कान्हा सिंह, ग्राम केलारा, थाना नेरूवा, हिमाचल प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.