Saturday, September 5, 2026

यहां नगर आयुक्त बोले गौशाला बनेगी तो यही बनेगी, चाहे जो कर लो

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी में नगर निगम और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाकर कब्जा किए गए सरकारी भूमि पर अस्थाई गौशाला खोलने पर जमकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट से स्थानीय महिलाएं भीड़ गई काफी देर तक हंगामा चलता रहा इसके बाद दो टूक में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय बोले की गौशाला खुलेगी तो यही खुलेगी चाहे जो करना है कर लो।

दरअसल एक दिन पूर्व नगर निगम व जिला प्रशासन ने नजाकत के बगीचे में लगभग 2 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण मुक्त करते हुए उसे अपने कब्जे में लिया और वहां पर अस्थाई गौशाला खोलने की बात कही तो वहां मौजूद महिलाओं ने जमकर हंगामा किया । उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त से कहा कि जो चाहे जो मर्जी खोलो लेकिन गौशाला यहां मत खोलो, लेकिन नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने दो टूक शब्दों में कहा खुलेगी तो गौशाला ही खुलेगी चाहे कुछ कर लो। काफी गम गई और विवाद के बीच प्रशासन ने लोगों को समझाने बुझाने का काम किया लेकिन हंगामा जमकर चला रहा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.