Friday, September 4, 2026

यहां दो सगे भाई बहन की संदिग्धावस्था में हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे भाई बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को सिंह कालोनी में गली नंबर 10 निवासी अमोलख के मकान में किराए पर रह रहे भाई बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना पुलिस को मिली।

इस पर कोतवाल धीरेन्द्र कुमार, एसएसआई केसी आर्या समेत अन्य पुलिस के अधिकारी पहुंचे। बाद में एएसपी निहारिका तोमर भी पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मौके पर मौजूद रवि ने पुलिस को बताया कि मृतक 23 वर्षीय सुनील पुत्र रामचंद्र साला और 19 वर्षीय करिश्मा साली। तीन दिन पहले ही दोनों को मकान किराए पर दिलवाया। सुनील ठेली लगाता था। दोनों जनपद बरेली के थाना दरियागंज क्षेत्र ग्राम चंदुआ के निवासी थे। पुलिस के मुताबिक सुनील पंखे के कुंडे में लटका था, जबकि करिश्मा जमीन पर पड़ी थी। युवती के गले में निशान थे। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि दोनों तीन मंजिले पर रहते थे। पुलिस शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा है। युवक के कपड़े पर खून था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। दोनों की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मृतक सुनील दहेज हत्या के आरोप में चार साल बाद जेल बाहर आया था। उसके ससुराल वालों ने दहेज हत्या का केस कराया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.