Saturday, September 5, 2026

यहां दो सगी बहनों के शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड 12 लक्ष्मीपुर पट्टी के मौहल्ला खालिक कॉलोनी में शनिवार को संदिग्ध अवस्था में सुबह दो सगी बहनों के शव मिलने से सनसनी फैल गईं। एक साथ दो शव पड़े होने की सूचना पुलिस में हड़कंप मच गया। यह खबर क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई, जिस घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गईं। सूचना पर सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआईं प्रदीप मिश्रा उपनिरीक्षक दीपक जोशी व एसओजी के कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक बहनों की उम्र 19 और 11 साल बताई गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

आज सुबह काशीपुर के वार्ड 12 लक्ष्मीपुर पट्टी के मौहल्ला खालिक कॉलोनी निवासी अलीहसन के एक घर में उसकी पुत्रियां 2 सगी बहनों फरीन (19) व यासमीन (11) बर्ष के शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी अभय सिंह, एसपी क्राइम मनीषा जोशी और सीओ वंदना वर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मौके पर निरीक्षण किया व घर के लोगों तथा पड़ोसियों से पूछताछ की। घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पूछताछ के दौरान पता चला कि अली हसन का परिवार तंत्र मंत्र पर विश्वास करता था। जानकारी के अनुसार अली हसन की चार पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। मृतका फरीन 19 वर्ष व यासमीन 11 वर्ष अजीबोगरीब हरकतें करती थीं अचानक चिल्लाने लगती थीं। सीओ वंदना वर्मन ने कहा कि मामला संदिग्ध है। प्रथम दृष्टया इन हत्याओं के पीछे प्रारंभिक जांच में तंत्र मंत्र की संभावना दिखाई दे रही है। शवों के पास कटा हुआ मुर्गा, कुछ पैसे व खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मृतक युवतियों के पिता व दो भाईयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पूछताछ में पासपड़ोस लोगों ने बताया कि इनमें से छोटी बहन की मौत 3 दिन पहले हो चुकी थी। जबकि बड़ी बहन की हत्या कर उसके बाप और दो भाई कल रात ही फरार हो गये। उनकी मौत का कारणा छिपाने के लिए उन्होंने मौहल्ले में बताया कि दोनों बहनों पर ऊपरी असर हो गया था।

जिससे उनकी मौत हो गई। एसपी अभय सिंह ने बताया कि युवतियों की संदिग्धावस्था में मौत हुई है। दोनों की हत्या की गई है अथवा उनकी मौत आकस्मिक हुई है ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.