Friday, September 4, 2026

यहां दो वयस्क नर हाथियों के बीच खूनी संघर्ष, एक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पौड़ी के लैंसडोन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत दो वयस्क हाथियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान एक हाथियों की मौत हो गई।

रविवार को लैंसडोन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत पनियाली बीट के आरक्षित वन क्षेत्र में दो वयस्क नर हाथियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान एक हाथी की मौत हो गई।

मामले को लेकर वन विभाग के डीएफओ आकाश गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि दो हाथियों के बीच खूनी संघर्ष में एक हाथी की मौत हो गई. वन विभाग की टीम ने मृतक हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.