Friday, September 4, 2026

यहां दो युवक बाइक सहित खाई में गिरे,SDRF ने किया रेस्क्यू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कर्णप्रयाग मार्ग पर मोटरसाइकिल हुई खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने रेस्क्यू कर 02 युवकों को पहुँचाया अस्पताल।

को पुलिस कोतवाली कर्णप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि कर्णप्रयाग मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गये है, जिसमें रेस्क्यू हेतू एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक कुलदीपक पांडे के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 70 मीटर नीचे खाई में उतरकर उक्त घायल युवकों तक पहुंच बनाई जिन्हें SDRF टीम द्वारा त्वरित प्राथमिक उपचार देकर वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.