Friday, September 4, 2026

यहां दो बाइकों की हुई भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बरेली-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर शांतिपुरी गेट के सामने कार्यक्रम से टकराने के बाद दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

पुलिस के मुताबिक दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया।

बताया कि हादसे में बाइक सवार अंकित यादव पुत्र नरेश यादव निवासी सराय तल्फ़ी बरेली व जसबीर सिंह की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी भिजवा दिए। घायल सोनू यादव व दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की घायल बाइक सवार लालकुआं से बरेली जा रहे थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.