Saturday, September 5, 2026

यहां दोपहर दो बजे खुलने वाला आरओबी तीन बजे तक भी नहीं खुल पाया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। आज दोपहर दो बजे खुलने वाला आरओबी तीन बजे तक भी नहीं खुल पाया। अब एनएच के जेई इसे शाम 6 बजे खोलने की बात कह रहे हैं। बीती 15 अप्रैल को भाजपाईयों द्वारा खुलवाये गये आरओबी को सुरक्षा कारणों के चलते चौपहिया व तीन पहिया वाहनों के लिए तीन घंटे बाद ही बंद कर दिया गया था। इसके बाद लोड टेस्टिंग के नाम पर तीन दिन पहले निर्माणाधीन कंपनी ने इसे बंद कर दिया।

बीते दिवस जसपुर विधायक आदेश चौहान आरओबी पर पहुंचे तो निर्माणाधीन कंपनी ने मंगलवार दोपहर दो बजे तक आरओबी शुरू करने की बात कही थी। जिसके बाद आज दोपहर दो बजे के बाद जसपुर विधायक आदेश चौहान व कांग्रेसी नेता संदीप सहगल एडवोकेट समेत दर्जनों कांग्रेसी आरओबी पर पहुंच गये तथा आरओबी खुलने का इंतजार करने लगे। वहीं एनएच के जेई एसके वर्मा ने बताया कि ऊपर से कोई निर्देश नहीं मिला है। आदेश मिलने पर आरओबी आज शाम 6 बजे आम जनता के लिए खोल दिया जायेगा। उधर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि यदि शाम 6 बजे तक आरओबी को नहीं खोला गया तो 6 बजे के बाद धरना शुरू कर दिया जायेगा। उधर, खास बात ये रही कि आज आरओबी शुरू कराने को लेकर तमाम कांग्रेसी मौजूद थे लेकिन भाजपाई नजर नहीं आये। इस पर विधायक आदेश चौहान और संदीप सहगल भाजपाईयों पर जमकर तंज कसते दिखे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.