Friday, September 4, 2026

यहां देर रात फिर आया भूकंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। लगातार यहां भूकंप आते रहते हैं। आए दिन भूकंप आने से लोग भी डरे रहते हैं।

उत्तराखंड में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप देर रात दो बजकर दो मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई। हालांकि अच्छी बात यह हैं कि किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं, भूकंप का केंद्र मोरी अन्तर्गत सांकरी के सिंगतूर रेंज के वन क्षेत्र में जमीन से पांच किमी नीचे था ।

उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.