Friday, September 4, 2026

यहां दीवार से टकराई स्कूटी, एक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी।  घर से ड्यू टी जा रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मोत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मूलरूप से बागेश्वर निवासी हल्द्वानी में परिवार के साथ किराए पर रहते हैं।

वह यहां होंडा एजेंसी में काम करते हैं। गत दिवस पर अपने आवास से स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकल रहे थे। जब वह एसटीएच के पास पहुंचे तभी उनकी स्कूटी दीवार से जा टकराई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.