
भोंपूराम खबरी। दीपावली की रात जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में बड़ा हादसा हो गया है दुखद हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में दीपावली के रात आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ है टेंट हाउस के गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जलकर मौके पर मौत हुई है जबकि टेंट हाउस का सारा सामान जलकर खाक हुआ है सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर मुश्किल से काबू पाया।एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12:00 बजे के आसपास की है।
जहां कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई जहां टेंट हाउस के गोदाम में तीन कर्मचारी सो रहे थे आग लगने के बाद कर्मचारी उसमें से भाग नहीं पाया जहां मौके पर ही तीन कर्मचारियों की मौत हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है.आग से दुकान का सारा टेंट हाउस का सामान जलकर खाक हुआ है पूरे मामले की जांच की जा रही है फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में दीपावली की रात आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ है जहां टेंट हाउस के गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई । जबकि टेंट हाउस का सारा सामान जलकर खाक हो गया। साथ ही घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12:00 बजे के आसपास की है जहां कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई । और उस वक्त टेंट हाउस के गोदाम में तीन कर्मचारी सो रहे थे आग लगने के बाद कर्मचारी उसमें से भाग नहीं पाए जिस कारण मौके पर ही तीन कर्मचारियों की मौत हो गई . जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.बहरहाल मामले की जांच की जा रही है।




