Friday, September 4, 2026

यहां दिल्ली की युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। चीला मार्ग पर मछला कुंड जाने वाले रास्ते पर एक युवती अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि युवती के मुंह से झाग निकल रहे थे। पीआरडी महिला जवान राजकुमारी के चेक करने पर युवती की सांसें बंद मिली।

श्यामपुर थाना क्षेत्र में चीला मार्ग पर एक युवती का शव पड़ा मिला। पुलिस की पड़ताल में युवती की पहचान दिल्ली निवासी आराधना के रूप में हुई। वह परिजनों से नाराज होकर दिल्ली से यहां पहुंची और चीला रोड के पास जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, इससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि चीला मार्ग पर मछला कुंड जाने वाले रास्ते पर एक युवती अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। एसओ नितेश शर्मा, चंडी चौकी प्रभारी विक्रम बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने जब देखा तो युवती के मुंह से झाग निकल रहे थे। पीआरडी महिला जवान राजकुमारी के चेक करने पर युवती की सांसें बंद मिली। मौके से एक बैग, मोबाइल फोन मिला। बैग के अंदर से एक शॉल, एक गिलास के साथ सफेद रंग का पाउडर मिला।

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मोबाइल फोन खंगालने पर मृतका की शिनाख्त आराधना (35) पुत्री अभयनाथ निवासी द्वारिका सेक्टर एक दिल्ली के तौर पर हुई है। परिजनों से संपर्क साधने पर मालूम हुआ कि आराधना अविवाहिता है।

परिजनों से विवाद होने के बाद वह यहां पहुंच गई। उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। आत्महत्या की वजह की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.