Friday, September 4, 2026

यहां दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में घुसे नकाबपोश बदमाश, फिर ऐसे हुए फरार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हरिद्वार। बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर बाहर खड़ा हो गया। दो दुकान में अंदर घुस गए और शटर नीचे डाल दिया।

यहां दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में घुसे नकाबपोश बदमाश, फिर ऐसे हुए फरार

हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाश सर्राफा कारोबारी की दुकान में घुस गए। लूट की कोशिश करने लगे तो कारोबारी साहस का परिचय देते हुए उनसे भिड़ गया। इस दाैरान उन्होंने कारोबारी पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश दुकान से निकलकर बाहर भागे और अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पंजनहेड़ी गांव में सड़क किनारे एमके ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर बाहर खड़ा हो गया। दो दुकान में अंदर घुस गए और शटर नीचे डाल दिया। एक बदमाश ने कारोबारी को तमंचा दिखाते हुए डराया तो दूसरे ने तमंचे की बट से सिर पर हमला कर दिया, जिससे कारोबारी घायल हो गया। लेकिन फिर भी कारोबारी ने हिम्मत नहीं खोई। उसने बदमाशों का विरोध किया और उन्हें धक्का देकर उनकी तरफ आगे बढ़ा।

कारोबारी ने दिखाया साहस

कारोबारी के साहस को देख बदमाश भाग खड़े हुए। दोनों बदमाश बाहर भागकर निकले और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बदमाशों के पीछे-पीछे कारोबारी भी बाहर भागकर आया और तीनों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। इसके बाद कारोबारी ने जगजीतपुर चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल कारोबारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.