Friday, September 4, 2026

यहां दिखा ‘दहाड़’ जैसा क्राइम, 15 महिलाओं से शादी, संबंध और फिर शुरु हुआ असली खेल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मैसूरु में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एक ऐसे धोखेबाज को गिरफ्तार किया है, जो वैवाहिक साइटों पर विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और अविवाहित ज्यादा उम्र की महिलाओं को निशाना बना रहा था। वह पहले ऐसी महिलाओं से शादी रचाता और बाद में उनके गहने और नकदी लेकर फरार हो जाता था। वह अब तक 15 महिलाओं से शादी कर उन्हें अपना शिकार बना चुका है। आरोपित की पहचान 35 वर्षीय महेश तनोर्वा के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के संज्ञान में यह मामला एक पीड़ित महिला की शिकायत के बाद आया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने शादी के बाद हेमलता नामक महिला पर क्लिनिक खोलने के लिए 70 लाख रुपये उधार देने का दबाव बनाया।

उसने पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब बात नहीं बनी तो वह हेमलता के सोने के आभूषण और 15 लाख रुपये नकद चुराकर फरार हो गया। इस संबंध में हेमलता ने महेश के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। जांच में पता चला कि उसने महिलाओं का विश्वास हासिल कर 15 बार शादी की थी और सोने के गहने और पैसे लेकर भाग चुका है। अब इस बात की जांच हो रही है कि आरोपित के विरुद्ध अन्य महिलाओं ने शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई। पुलिस अन्य पीडि़त महिलाओं को भी तलाश रही है। आरोपित महेश महिलाओं से संपर्क बनाने के लिए स्वयं को चिकित्सक बताता था।

अपने को एक सम्मानित चिकित्सक के रूप में पेश करते हुए वह पहले विश्वास हासिल करता और बाद में शादी कर लेता था। पुलिस ने बताया कि आरोपित के पास से दो लाख रुपये नकद, दो कार, एक सोने का कंगन, एक अंगूठी, दो सोने की चूडि़यां, एक हार और सात मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.