Friday, September 4, 2026

यहां तैनात पुलिस कांस्टेबल का हुआ निधन, शोक की लहर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड पुलिस के लिए एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। नैनीताल पुलिस का जांबाज कांस्टेबल राहुल पाठक, जो 2007 बैच के कांस्टेबल थे, बीमारी के कारण असामयिक निधन हो गए हैं। उनके निधन से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई है।

राहुल पाठक का असामयिक निधन पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। समस्त नैनीताल और उत्तराखंड पुलिस परिवार उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भगवान से प्रार्थना करता है कि इस कठिन घड़ी में शोक संतप्त परिवार को संबल और शक्ति मिले।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने जांबाज कांस्टेबल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस कठिन समय में पुलिस महकमा उनके परिवार के साथ खड़ा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.