Saturday, September 5, 2026

यहां तेज रफ्तार बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौत, दो घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अल्मोड़ा से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।

युवक हुआ हादसे का शिकार

हादसा बीती रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिव्यांशु मेर (24) निवासी बैजी टांडा के रूप में हुई है। राहगीरों के मुताबिक दिव्यांशु बाइक तेज चला रहा था। तभी माल रोड में रंजना होटल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

हादसे में दिव्यांशु की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सड़क में चल रहे दो राहगीर चोटिल हो गए। घायल लोगों को उपचार के लिए हल्द्वानी के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.