Friday, September 4, 2026

यहां तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक सवार मामा भांजे की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मामा भांजे की मौत हो गई। एक ही परिवार में दो मोतें होने से परिजनों मे कोहराम मच गया। मामा का शव पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा गया। जबकि भांजे की मौत बरेली में उपचार के दौरान हो गई थी ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से पीलीभीत और बरेली निवासी 29 वर्षीय साजिद खान और 18 वर्षीय उसका भांजा शराफत खान पुलभट्टा में वेल्डिंग की दुकान चलाते थे ।बीती रात वह दुकान बंद कर बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। तभी बरा के समीप तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें साजिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शराफत गंभीर रूप से घायल हो गया ।उसे उपचार के लिए भोजीपुरा भेजा गया जहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया ।वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। साजिद का शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने पंचनामा भर रुद्रपुर भेज दिया, जबकि शराफत का पोस्टमार्टम बरेली में ही किया जाएगा। एक ही परिवार से दो लोगों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.