Friday, September 4, 2026

यहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर में जा टकराई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी । ओवरस्पीड और दनादन गाड़ियों को भगाने का जुनून लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते आए दिन बेवजह लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं। लेकिन बावजूद इसके रफ्तार का जुनून हावी है।

ताजा मामला हल्द्वानी शहर से है यहां एक तेज रफ्तार कार निसान ट्रेनों HR 26 CL 8544 मुखानी की तरफ से आ रही थी जो अचानक कोल टैक्स चौराहे पर स्थित डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार बहुत ज्यादा तेज थी। गनीमत रही इस बेकाबू वाहन की चपेट में आने से लोग बच गए। बताया जा रहा है। हादसे के वक्त वाहन में एक व्यक्ति सवार था फिलहाल ख़बर लिखे जाने तक अभी किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.