Friday, September 4, 2026

यहां तेज रफ़्तार वाहन ने एक मासूम सहित 5 लोगों को कुचला,3 लोगों की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। तेज रफ़्तार हमेशा एक दुर्घटना को आमंत्रित करती है, और ऐसी ही दुर्घटना में टाटा एस ने उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में झुग्गी के बाहर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। इनमें से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। भीड़ ने चालक को मौके पर पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:33 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मजनू का टीला इलाके में हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची तो पांच लोग घायल अवस्था में मिले। सभी घायलों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने ज्योति (30) को मृत घोषित कर दिया।

उपचार के दौरान चार साल के मासूम ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घायल सुभाष और दो मासूम को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वाहन चालक बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.