Saturday, September 5, 2026

यहां तेंदुओं की दहशत, लकड़ी लेने जंगल गई महिला पर किया हमला, महिला गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,खटीमा। सीमान्त खटीमा में मानव वन्य जीव संघर्ष घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है। यहां एक बार फिर तेंदुए ने महिला पर हमला किया है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लीलावती बृहस्पतिवार सुबह जंगल में महिलाओं के साथ लकड़ियां लेने गई थी।

खटीमा में बाघ और तेंदुआ का आतंक जारी है। यहां तेंदुआ लगातार इंसानों का अपना शिकार बना रहे है। ताजा मामला खटीमा से सामने आया है। खटीमा में जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। साथ की महिलाओं के शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सीमान्त खटीमा के अमाऊं निवासी लीलावती पत्नी हरीश चौहान बृहस्पतिवार सुबह जंगल में महिलाओं के साथ लकड़ियां लेने गई थी। तभी अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ की अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग गया। महिला को घायल अवस्था में खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

वन दरोगा धन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में टीम घायल महिला के साथ गई महिलाओं को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे थे तो झाड़ी में बैठे भालू ने हमला कर दिया। वन कर्मियों समेत महिलाएं बमुश्किल जान बचा कर वहां से भागे। इससे पूर्व भी गोसीकुआं भुड़ाई में गुलदार ने तीन लोगों को घायल कर दिया था। जिसमें एक युवक की उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।

खटीमा रेंज के रेंजर महेश जोशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया।रेंजर महेश चंद्र जोशी ने बताया कि जांच-पड़ताल में यह स्पष्ट नहीं है कि महिला पर हमला किस वन्य जीव ने किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.