Saturday, September 5, 2026

यहां तेंदुए ने महिला पर किया हमला, जंगल में मिला शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नौकुचियाताल क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सिलौटी में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना घटी, जब जंगल से मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने उठा लिया। महिला की पहचान लीला देवी (50) के रूप में हुई, जो स्व. नरोत्तम आर्य की पत्नी थीं।

जानकारी के अनुसार, लीला देवी एक अन्य महिला के साथ जंगल में चारा लेने जा रही थीं, तभी अचानक तेंदुआ उन पर झपट पड़ा। इस दौरान दूसरी महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और भागकर घटना की जानकारी गांववालों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया और वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम घटना स्थल पर भेजी गई, और करीब एक किमी अंदर महिला का शव बरामद कर लिया गया है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है, क्योंकि इस इलाके में इससे पहले भी बाघों और तेंदुओं वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.