Friday, September 4, 2026

यहां तीन युवकों ने नाबालिक लड़की का किया अश्लील फोटो वायरल, पुलिस ने युवकों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रामनगर।  उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में सोशल मी‌डिया में परिचित युवक से वीडियो कॉल में बात करना युवती को महंगा पड़ गया। मामला रामनगर का बताया जा रहा है, आरोपी व्यापारी पुत्र हैं और अच्छे घरों से ताल्लुक रखते हैं। आरोप है कि युवक ने युवती की आपत्तिजनक स्क्रीन शॉट लेकर फोटो दोस्तों को दे दी। इसके बाद युवक उक्त युवती को ब्लैकमेल करने लगे, और रिजॉर्ट में बुलाने का प्रयास करने लगे।

जानकारी के मुताबिक व्हाट्सएप्प पर एक लड़की का न्यूड फ़ोटो प्रसारित करने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। बताया जा रहा है कि लड़की का वीडियो चैट के दौरान उसके परिचित युवक ने स्क्रीनशॉट लिया फिर उसे अपने अन्य दोस्तों को भी दिखाया। युवक के दोस्तो द्वारा लड़की का न्यूड फोटो व्हाट्सएप्प पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि न्यूड फोटो वायरल करने वाले युवक लड़की को बार बार क्यारी के एक रिजॉर्ट में बुलाने का प्रयास भी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि लड़की नाबालिग है और उसने इस घटना के बारे में परिवार वालो को बताया जिसके बाद यह मामला अब थाने पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए मुख्य बाजार के तीन युवकों को हिरासत में लिया है।उनसे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.