Friday, September 4, 2026

यहां तिब्बती मूल के युवक का फांसी पर झूलता मिला शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। थाना चौकी आईटी पार्क पर सूचना प्राप्त हुई कि बांडोवाली मालदेवता रोड पर नदी के ऊपर जंगलों में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाई गई है।

सूचना पर चौकी प्रभारी आईटी पार्क कर्मचारी गणों के उक्त बताए गए स्थान बाडोवाली गांव के नदी के पार जंगल में गए तो. एक तिब्बती मूल के व्यक्ति उम्र 19 वर्ष का शव पानी के पोल से लटका हुआ पाया गया।

उक्त व्यक्ति की फोटो खींचकर तथा वीडियोग्राफी कर तिब्बती समुदाय के लोगों को भेजा गया तो कुछ देर बाद तिब्बती समुदाय के 8-10 लोग मौके पर आए तथा उक्त व्यक्ति की पहचान कर बताया कि उक्त व्यक्ति स्टैंजिग छोस्टल पुत्र नवाब दौरजे निवासी दुरबुक लेह लद्दाख हाल पता काग्जू कॉलेज सहस्त्रधारा रोड का रहने वाला है। उक्त स्टैंजिग छोस्टल 1 साल से कारग्यू कॉलेज धारा में रहता है तथा कल रात 9:00 बजे कॉलेज से चले गया था।

काग्जू कॉलेज सहस्त्रधारा रोड के प्रबंधक द्वारा बताया कि स्टैंजिग छोस्टल को उसके माता-पिता द्वारा यहां हमारे कालेज में छोड़ा गया है जो हमारे साथ ही रहता है। शव को तिब्बती समुदाय के लोगों के समक्ष निकालकर उनकी उपस्थिति में पंचायत नामा भरकर शव को कोरोनेशन हॉस्पिटल भेजा गया जिसका कल पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक की मृत्यु के सम्बन्ध मे जाँच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.