Friday, September 4, 2026

यहां ताऊ ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देवभूमि से एक बार फिर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक ताऊ ने सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। छात्रा का प्राथमिक उपचार करवाने के बाद उसके मेडिकल के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

ताऊ ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार
प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रूद्रपुर और देहरादून गैंग रेप के मामले के बाद अब ऐसा ही मामला बागेश्वर से सामने आया है। यहां एक ताऊ ने सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा को हवस का शिकार बनाया है। मामले में राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सातवीं की छात्रा है पीड़िता
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता क्षेत्र के ही स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। रक्षाबंधन के दिन छात्रा गाय चराने के लिए जंगल गई हुई थी। वहीं उसका ताऊ भी अपनी गायों को चराने के लिए गया था। आरोप है कि ताऊ ने बानालिग के साथ जंगल में दुष्कर्म किया। जब छात्रा रोते हुए घर पहुंची तो मां के पूछने पर उसने सारी बात बताई। भारी बारिश होने के कारण महिला बेटी को अस्पताल नहीं ले जा सकी।

आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
अगले दिन महिला बेटी को अस्पताल ले गई। घटना की जानकारी पर तहसीलदार निशा रानी, राजस्व उप निरीक्षक कुंदन सिंह मेहता, बैजनाथ थाने की उप निरीक्षक विनीता बिष्ट अस्पताल पहुंची। राजस्व उप निरीक्षक कुंदन सिंह मेहता के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.