Saturday, September 5, 2026

यहां तहसीलदार की विदाई पर फूहड़ डांस, बार डांसरों के साथ ठुमके लगाने वाले 3 राजस्व कर्मी सस्पेंड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। यूपी के प्रतापगढ़ जिले की लालगंज तहसील के तहसीलदार के रिटायर्ड होने के बाद विदाई समारोह में बार डांसरों के साथ नाचने के आरोप में तीन राजस्व कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। लालगंज तहसील उपजिलाधिकारी नैंसी सिंह गुरुवार को बताया कि लालगंज के तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह के रिटायर्ड होने पर बुधवार रात तहसील परिसर में आयोजित विदाई समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बार डांसरों के डांस का आयोजन किया गया था, जिसमें राजस्व कर्मी डांसरों के अश्लील गाने पर डांस कर रहे थे। कार्यक्रम में राजस्व कर्मियों के साथ-साथ अन्य स्टाफ ने भी डांस किया और बार बालाओं पर रुपए लुटाए।

DM ने सुना दिया निलंबन का फरमान

कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद तहसील लालगंज लेखपाल संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सरोज, लेखपाल संजय यादव व संग्रह अमीन बृजेंद्र बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि सेवानिवृत्त तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह के विदाई समारोह के बाद आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में इन कर्मचारियों द्वारा अश्लील गानों पर हुए नृत्य में खुद नाचने के चलते कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन हुआ है। लालगंज तहसील परिसर में सेवानिवृत्त तहसीलदार का विदाई समारोह समाप्त होने के बाद पार्क में आर्केस्ट्रा पर देर रात तक नाच गाने का लोग लुत्फ उठाते रहे।

अभी और कर्मचारियों पर लटक रही तलवार

सूत्रों की मानें तो तीन राजस्वकर्मियों के निलंबन के अलावा अभी कुछ और कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। तहसील प्रशासन अभी भी वायरल वीडियो में अन्य राजस्वकर्मियों की पहचान करने में जुटा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.