Friday, September 4, 2026

यहां ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने 3 पुलिसकर्मी किए निलंबित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।  मेट्रो पोलिस सिटी के पास से एक महिला का पर्स लूट कर भाग रहे मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा उपनिरीक्षक को टक्कर मारकर घायल कर दिया था तथा इस दौरान अभियुक्त भी चोटिल हो गए थे। अभियुक्तों के चोटिल होने पर जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था।इनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात किया गया था। दिनांक 06/07/2023 को चोटिल अभियुक्त संजय कुमार अस्पताल से फरार हो गया।*

जिसकी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हेड कानि0 हेम चंद्र, कानि0 कमल सिंह व कानि0 गिरीश चंद्र द्वारा ड्यूटी में बरती घोर लापरवाही व उदासीनता के कारण एसएसपी मंजू नाथ टीसी द्वारा तत्काल प्रभाव से तीनों कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.