Saturday, September 5, 2026

यहां डीएम ने भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश किया घोषित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जिलाधिकारी वंदना ने आदेश जारी करते हुए कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 06 जुलाई, 2023 को प्रातः 10:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 06 जुलाई, 2023 से 10 जुलाई 2023 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों (पर्वतीय एवं मैदानी) में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है, जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।

यहां डीएम ने भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश किया घोषित

उन्होंने कहा कि तत्क्रम में छात्र – छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 07 जुलाई, 2023 (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.