Saturday, September 5, 2026

यहां डीएम की बेकाबू गाड़ी से महिला, बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बिहार के मधुबनी जिले में डीएम की गाड़ी से कुचलने से तीन की मौत हो गयी है। इस मौत के बाद प्रशासनिक महकमा में हड़कंप मचा हुआ है। घटना से आक्रोशित लोग सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं। वहीं स्थानीय थाना के साथ ही जिले के एसपी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटे हैं।

स्थानीय ब्रह्मानंद यादव ने कहा कि आज सुबह फुलवारी टोला के पास मधेपुरा डीएम की गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला, एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

इनोवा गाड़ी में डीएम थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH 57 को जाम कर दिया है। सूचना पाकर मधुबनी के SP सुशील कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए है।

मिली जानकारी के अनुसार भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर हुई। मंगलवार सुबह तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने चार लोगों को कुचल दिया। इनमें से तीन की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इनोवा गाड़ी को कब्जे में ले लिया और हंगामा करने लगे। लोगों का कहना है कि यह गाड़ी मधेपुरा की डीएम की है। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं एक गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि, मधेपुरा के DM विजय प्रकाश मीना बीते कई दिनों से छुट्टी पर थें और पटना से मधेपुरा की ओर जा रहे थें। तेज रफ्तार से जा रही उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और की लोग गाड़ी की चपेट में आ गये। इसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे DMCH भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.