Saturday, September 5, 2026

यहां डिस्पोजल फैक्ट्री में लगी आग, 50 लाख से अधिक का नुकसान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । भूरारानी क्षेत्र में स्थित एक डिस्पोजल फैक्ट्री में आग भड़क गयी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग को काबू किया। अग्निकाण्ड में 50 लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार बाजपुर निवासी बलविंदर सिंह भूरारानी में छाबड़ा धर्मकांटा के पास प्रथम तल पर गोदाम किराये में लेकर पिछले कई वर्षों से डिस्पोजल फैक्ट्री चला रहे थे।

यहीं पर उनका गोदाम भी था। बताया गया है कि आज सुबह करीब छह बजे अचानक फैक्ट्री और गोदाम में आग लग गयी। आस पास के लोगों ने धुंआ उठता देखा तो मामले की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर आनन फानन में पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गये। दमकल के कई वाहनों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। तब तक आग में रखा तैयार माल के अलावा कच्चा माल और मशीनें आदि आग की भेंट चढ़ चुके थे। अग्निकाण्ड में फैक्ट्री स्वामी को करीब 30 लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। जबकि अग्निकाण्ड से भवन स्वामी को भी लगभग 25 लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.