Friday, September 4, 2026

यहां डंपर से टकराई बस में लगी आग, 13 की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मध्यप्रदेश के गुना से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां यात्रियों से भरी बस की टक्कर डंपर से हो गई. इस हादसे से बस में आग लग गई और 13 लोगों की मौत हो गई. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त यात्री बस गुना से आरोन जा रही थी।

बस में यात्रियों की संख्या तकरीबन 30 के आस पास थी. हादसे की भयावहता अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, कुछ शव पूरी तरह जल चुके हैं और प्रशासन ने DNA मिलान के जरिए उनकी पहचान किए जाने की बात की है.

सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

कलेक्टर व एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों को 4-4 लाख,घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. बता दें कि गुना में ये हादसा डंपर और बस की टक्कर के बाद हुआ. शुरुआत में 7 लोगों के मरने की खबर आई थी, लेकिन धीरे-धीरे मृतकों का आंकड़ा बढ़ता गया. गुना के कलेक्टर तरुण राठी ने हादसे को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 17 घायल लोगों अस्पताल में भर्ती कराया गया है,और वे सुरक्षित हैं.

ऐसे हुआ हादसा

हादसा कैसे हुआ, इस पर जिला कलेक्टर ने बताया कि डंपर से टक्कर के बाद बस पलटी खाकर सड़क से नीचे जा गिरी और उसमें तुरंत ही आग लग गई. आग भयानक थी, इसलिए कई यात्री इसकी जद में आ गए और जल कर मारे गए. हादसे में 17 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनका वहां इलाज जारी है.

कई शव बुरी तरह जल चुके हैं, और चेहरा देखकर उनकी पहचान करना संभव नहीं है. इसलिए परिजन उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं. उधर, प्रशासन हादसे कैसे हुआ और इसके जिम्मेदारों की जांच व खोजबीन में भी जुट गया है. डंपर के परमिट आदि की जानकारी भी निकाली जा रही है.

सीएम ने जताया शोक

मध्य प्रदेश सीएम ने हादसे को लेकर शोक जताया है.X पर सीएम ने लिखा ‘गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस हृदय विदारक दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगतों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. दुःख की इस विकट परिस्थिति में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है.’

हादसे की जांच के दिए आदेश

‘मैंने प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। ।। ॐ शांति .’ मुख्यमंत्री ने मृतकों को 4-4 लाख,घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

बहुत जटिल था राहत कार्य

हादसे के बाद राहत कार्य भी काफी जटिल रहा. बस को पलटकर सीधा किया गया और तब इस बस में से शव बाहर निकाले जा सके. कलेक्टर की मौजूदगी में घायलों को अस्पताल रवाना किया गया और शवों को भी पहुंचाया गया. गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है. इस बस में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी. सभी घायलों का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि बस BJP नेता की थी. सिकरवार ट्रेवेल्स के नाम से बस थी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.