Saturday, September 5, 2026

यहां ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बच्ची की हुई दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के सितारगंज हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। स्कॉलर वैली स्कूल की ओर जाने वाले मोड़ पर पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि माता-पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हैं।सितारगंज हाईवे पर स्कॉलर वैली स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि बच्ची के माता-पिता और छोटा भाई घायल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पटिया निवासी इकरार अहमद अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एनएच 125 को पार कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी।इस हादसे में इकरार अहमद की चार साल की बच्ची अनबिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इकरार अहमद, उनकी पत्नी और छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने बच्ची का शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सितारगंज पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है। इस हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.