Saturday, September 5, 2026

यहां ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की हुई दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं दे रहे हैं सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे बड़े प्रयास और जिला प्रशासन द्वारा उठाए जाने कड़े कदम के बावजूद भी सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है ऐसा ही एक मामला ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में मलेरिया रोड पर हुआ जहां ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया बताया जाता है कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास (28) और उसका भाई फरीद अहमद (23) बाइक से बाजपुर के गांव सीता कालोनी जा रहे थे। तभी मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली ने की चपेट में आ गए।

हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर परिवार के अस्पताल पहुंचे। वहीं गांव में मातम छा गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर भाग गया। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हेलमेट भी पड़ा मिला है। जिससे प्रतीक होता है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.