भोंपूराम खबरी। पुलभट्टा में संदिग्ध परिस्थितियों में सिडकुल कर्मी की ट्रेन के कटकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राम सिरौलीकला, वार्ड 17 पुलभट्टा निवासी 30 वर्षीय योगेन्द्र सिंह पुत्र राहुल पंतनगर सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। बताया जाता है कि वह गत रात्रि घर से निकला और ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद लोगों ने पटरियों में युवक का शव पड़ा देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक योगेन्द्र की पत्नी राजकौर व डेढ़ वर्षीय पुत्र गगनदीप सिंह है। योगेन्द्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।




