Friday, September 4, 2026

यहां ट्रेन की चपेट में आने से ढाई साल की बच्ची की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,खटीमा । ट्रेन की चपेट में आने से एक ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। खटीमा के अमाऊं निवासी पवन की ढाई साल की पुत्री नायरा टनकपुर से पीलीभीत जा रही ट्रेन संख्या 05342 की चेपट में आ गई। घटना 12 बजकर 35 मिनट की है। ट्रेन के लोको पायलेट ने रेलवे स्टेशन को सूचना दी।

स्टेशन अधीक्षक ने खटीमा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लिया। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि बच्ची का पिता एक दुकान में काम करता है। मां सलोनी अपनी सात नायरा का फाइल फोटो। साल की दूसरी बच्ची को नजदीक के स्कूल से लेने गई थी। इस बीच नायरा रेलवे लाइन पर चली गई और ट्रेन की चपेट में आ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.