Friday, September 4, 2026

यहां ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,खटीमा।  ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रघुलिया निवासी 24 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र सतनाम सिंह बिजली फिटिंग काम करता था। सोमवार की सुबह बिजली फिटिंग के कार्य से खटीमा आया हुआ था। अपराह्न दो बजे वह मुडेली के पास रेलवे के गेट नंबर 26 पर टनकपुर से पीलीभीत जा रही ट्रेन के चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर कौशल कुमार को दी। स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस के एएसआई कृष्ण प्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। एएसआई सिंह ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को मौत की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। परिजन व रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

मृतक के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र बिजली फिटिंग का कार्य करता है। वह चार पुत्रों में सबसे छोटा था। बड़ा पुत्र सुखदेव सिंह मजदूरी, कुलवंत सिंह गुजरात में ट्रक ड्राईवर तथा बलदेव सिंह खेतीबाड़ी करता है। पिता ने बताया कि वह अविवाहित था। पिता ने बताया कि वह दोपहर में खाना खाने नहीं आया तो उसे फोन किया तो फोन स्विच ऑफ था। कुछ देर बाद पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

ट्रेन हादसों से लोग नहीं ले रहे सबक

सीमांत खटीमा में ट्रेन से होने वाले हादसों की संख्या रुक नहीं रही है। इससे पहले मई में दो दुर्घटनाएं हुईं। इसमें एक युवक की जान चले गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बावजूद रेलवे ट्रैक और उसके आस-पास लोग असुरक्षित स्थिति में आवागमन कर रहे हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.