Friday, September 4, 2026

यहां ट्रेन की चपेट में आकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के भाई की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से दुखद घटना सामने आई है। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जंगी के छोटे भाई राजकुमार शर्मा का ट्रेन की चपेट में आने से निधन हो गया।

घटना सुबह करीब नौ बजे की है। राजकुमार शर्मा अपने खेतों की देखभाल के लिए बल्ली ढाबा रेलवे क्रॉसिंग के पास गए थे। खेत रेलवे लाइन के दोनों ओर थे। मोबाइल फोन पर बात करते हुए जब वह रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी लालकुआं से काशीपुर आने वाली ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

प्रकाश सिंह बिष्ट (एसआई, आईटीआई थाना): “हमें सुबह 10 बजे घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है।”

राजकुमार शर्मा का परिवार गहरे सदमे में है। उनके परिवार में पत्नी मधु शर्मा, बेटा रजत शर्मा और दो बेटियां रागिनी और रुचिता हैं।राजकुमार सुबह खेत देखने गए थे। हमें नहीं पता था कि यह सुबह उनके जीवन की आखिरी होगी। घटना से परिवार और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.