Friday, September 4, 2026

यहां ट्रक गहरी खाई में जा गिरा, एक की मौत दूसरा घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रानीखेत के पास सोनी डाट से आगे भतरोजखान में एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त ट्रक में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन रानीखेत को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने ट्रक संख्या यूपी 21 सीटी 4709 से घायल तौफिक निवासी नगरिया जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। मृतक मटालूब निवासी दढियाल जिला रामपुर के शव को रानीखेत पुलिस को सौप किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.