Friday, September 4, 2026

यहां ट्रक खाई में गिरा.एक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पर्वतीय जनपदों में सड़क हादसे की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह निवासी टेढ़ी पट्टी, बचनसयुं, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई वहीं इस घटना में मोनू, निवासी काण्डाखाल, पौड़ी गढ़वाल बुरी तरह से घायल हो गया बताया जाता है कि यह घटना जनपद पौड़ी के गुमखाल मार्ग पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने पर हुई।

सोमवार को पुलिस थाना सतपुली द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गुमखाल मार्ग पर वन विभाग गेस्ट हाउस के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट सतपुली से मुख्य आरक्षी लक्ष्मण सिंह के हमराह मय SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त ट्रक (UK04 CB 4999) जिसमें 02 लोग सवार थे, कोटद्वार से सतपुली मार्ग पर जाते समय अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा गहरी खाई में उतरकर उक्त ट्रक तक पहुंच बनाई। ट्रक सवार 02 लोगों में से एक घायल को स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा पूर्व में ही निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसके शव को SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से स्ट्रैचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस को सुपर्द कर दिया जहां पुलिस ने शव को शव विच्छेदन गृह भेज दिया है

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.