Friday, September 4, 2026

यहां ट्रक खाई में गिरने से एक की मौत, चार घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा हुआ है। टिहरी के थाना नरेंद्र नगर क्षेत्र में प्लास्डा बायपास रोड पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। इस घटना में सहायक परिचालक की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री गंभीर चोटों से बच गए।

04 नवंबर 2024 की सुबह लगभग 03:00 बजे जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी गढ़वाल से सूचना मिली कि एक ट्रक, जो उत्तरकाशी से ऋषिकेश की ओर जा रहा था, ब्रेक फेल होने के कारण खाई में गिर गया। ट्रक में एक महिला, दो बच्चे और दो अन्य व्यक्ति (जो मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं) सवार थे।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह के नेतृत्व में, तुरंत मौके पर पहुँची। घटना के समय, ड्राइवर और अन्य यात्री ट्रक से कूदने में सफल रहे, लेकिन सहायक परिचालक ट्रक के साथ खाई में गिर गया।

एसडीआरएफ ने खाई में उतरकर सहायक परिचालक को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुँचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति स्थिर है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.