Friday, September 4, 2026

यहां झील में मिला अज्ञात युवक का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। रविवार को नैनीझील में एक अज्ञात युवक की लाश निकलने से सनसनी फैल गई है। मौके पर पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने के बाद, जांच में जुट गई है। नैनीताल में मल्लीताल के रिंक हॉल क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिला है। दोपहर लगभग एक बजे नाविकों ने नैनीझील में शव को, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। अमूमन भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में शव की सूचना के बाद लोगों की भीड़ लग गई।

 

इस दौरान सूचना मिलने के बाद यहां मल्लीताल कोतवाली से पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। झील में उतराता शव गर्म कपड़ों में दिखाई दे रहा है। युवक ने हुड वाली स्वेट शर्ट पहनी है। शव झील में सीधी पोजिशन में है जबकि आमतौर पर शव लेटी स्थिति में रहता है। शव काफी देर झील में खुली स्थिति में रहने के बाद जेटी के नीचे घुस गया। पुलिस अब शव को निकालने के प्रयत्न कर रही है। इसके बाद शव कि पहचान कर पंचनामा और पोस्ट मॉर्टम की कार्यवाही की जाएगी।

यहां झील में मिला अज्ञात युवक का शव

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.