Saturday, September 5, 2026

यहां ज्वेलर्स के शोरूम में हाथ की सफाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में नामी ज्वेलर्स के शोरूम में हाथ की सफाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखिये कैसे तीन महिलाये और एक पुरुष सोनारीका बाई बंसल ज्वैलर्स में पहुंचते है और शोरूम कर्मचारियों से सोने की चैन दिखाने को बोलते है।

तीन महिलाएं और उनका पुरुष साथी कर्मचारी को बातो में उलझते है और इसी बीच एक महिला बड़ी सफाई से सोने की चैन को पार कर लेती है। फिर यह सभी लोग शोरूम से बाहर निकल जाते है। जब तक चैन चोरी का आभास होता है तब तक यह चोरनियो का गिरोह उड़नछू हो जाता है।

चोरी की यह घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, इस चोरी की वारदात की सूचना बाद में पुलिस को दी गई और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बंसल ज्वैलर्स के स्वामी प्रदीप बंसल का कहना है कि सभी ज्वैलर्स को सावधान रहना चाहिये, महिलाओ का यह गिरोह घूम रहा है। उन्होंने बताया कि उनके शोरूम से लगभग डेढ़ तोले सांजे की चैन चोरी हुई है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख दस हज़ार है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.