Friday, September 4, 2026

यहां जेल नंबर-3 में दो गुटों के बीच मारपीट, चार कैदी घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिल्ली के तिहाड़ जेल नंबर-3 में दो गुटों के बीच मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के चार लोगों के ऊपर जेल में बनाए गए सूए से हमला किया। चारों कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। कैदियों के शोर मचाने पर जेल के वार्डर मौके पर पहुंचे और घायल कैदियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।घायल कैदियों की पहचान दुर्गेश, दीपक, धीरज और दिनेश के रूप में हुई है।

जेल प्रशासन ने मामले की सूचना हरि नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने चारों कैदियों के बयान पर केस दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक घायल चारों कैदी व आरोपी कैदी जेल नंबर-3 की बैरक में बंद है। बुधवार सुबह किसी बात पर दोनों गुटों का झगड़ा हुआ था।लेकिन सुबह के समय कोई शिकायत नहीं की गई। दोपहर एक बजे के आसपास घायल चारों कैदी अपने बैरेक में मौजूद थे। तभी उनपर दूसरे गुट ने हमला कर दिया।

मारपीट के दौरान आरोपी कैदियों ने दुर्गेश, दीपक, धीरज और दिनेश के ऊपर सूए से हमला किया। कैदियों का शोर सुनकर जेल स्टाफ, टीएसपी और क्विक रिस्पांस टीम ने हस्तक्षेप किया और घटना में शामिल कैदियों को तुरंत अलग कर दिया गया। जेल डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायल कैदियों को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार, घायल कैदियों के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर मामले की जांच कर रही है। वहीं जेल सूत्रों की मानें तो दोनों गुटों का झगड़ा जेल में वर्चस्व कायम करने को लेकर हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.