Friday, September 4, 2026

यहां जिला सहकारी बैंक में नियुक्त चार कर्मी बर्खास्त, प्रमाणपत्रों में मिली हेराफेरी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उधम सिंह नगर में जिला सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर हुई भर्ती में धांधली के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। कोर्ट के आदेश पर हुई जांच में नियुक्ति पा चुके पांच कर्मी गड़बड़ी के दोषी पाए गए थे। इनमें नियुक्ति के बाद एक कर्मी की मौत हो चुकी है, जबकि चार कर्मियों को अब बर्खास्त कर दिया गया।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती हुई। यह भर्ती शुरू से ही विवादित हो गई थी। इसमें प्रमाणपत्रों में हेराफेरी कर नौकरी देने का आरोप लगा था। इस मामले में कोर्ट में पीआईएल भी दाखिल की गई। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए शासन को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर जिले में पांच स्तरीय कमेटी ने जांच की। कमेटी ने इसकी रिपोर्ट प्रशासक के रूप में तैनात सीडीओ मनीष कुमार को सौंप दी थी।

रिपोर्ट में पाया गया कि नियुक्ति के कुछ माह बाद ही सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, मदन मोहन भट्ट, हिमांशु नेगी, अमर सिंह व अतुल गिरि के प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी मिली थी। सीडीओ ने प्रशासक के रूप में कर्मचारियों के बर्खास्तगी की अनुमति दे दी थी। प्रशासकी तरफ से अनुमति मिलते ही जीएम सुरेश सिंह ने चारों कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है।

सीडीओ मनीष कुमार के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर हुई जांच में पांच का नाम आया था। इसमें एक की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि चार के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.